बक्सर जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा एक बड़ा विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है. जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट में पेश किया गया गया.

इस विशेष अभियान की सबसे बड़ी सफलता गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों की धरपकड़ रही. पुलिस ने विभिन्न मामलों के मुख्य शीर्ष कांडों के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) मामले के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई का संदेश दिया है. इसके अलावा वारंट के मामलों में भी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस ने विशेष चौकसी बरती.



अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें शराब का सेवन करने वाले 6 लोग और शराब बरामदगी मामले के 2 आरोपी शामिल हैं. पुलिस ने इसके साथ ही न्यायालयी प्रक्रियाओं को गति देते हुए रिकॉर्ड 24 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि 1 मामले में कुर्की की कार्रवाई भी पूरी की गई.


सड़क सुरक्षा और संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 28,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई. पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के अनुसार, जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.














Be First to Comment