Press "Enter" to skip to content

समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को 592 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 592 करोड़ रुपये की लागत से 64 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इनमें 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन तथा 486 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के क्रम में सात हजार 441 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 33 करोड़ 17 लाख रुपए का सांकेतिक चेक, सात हजार 859 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों द्वारा प्रदत ऋण के तहत 100 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का सांकेतिक चेक, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अंतर्गत विशेष सहायता योजना के तहत अनुदान भुगतान का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र आदि लाभुकों को प्रदान किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *