बिहार के बक्सर जिले में शादी के घर में अचानक चीख पुकार मच गई. मुरार थाना इलाके के बैदा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ. एक बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि डुमरांव से चौगाईं की ओर मिट्टी लादकर जा रहा ट्रैक्टर बैदा गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया. तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क किनारे खड़े बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.


ट्रैक्टर सीधे उन पर चढ़ गया और कुछ ही सेकंड में दो जिंदगियां खत्म हो गई. मृतकों की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना इलाके अंतर्गत मुसवट गांव निवासी आनंद शर्मा (12 साल) और अरियांव निवासी आरडी शर्मा (6 साल) के रूप में हुई है.



बताया जा है है कि आरडी शर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. इस हादसे ने उसके परिवार की दुनिया उजाड़ दी. परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा.
























Be First to Comment