Press "Enter" to skip to content

बाल किलकारी भवन में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा विशेष जन जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर के पानी टंकी स्थित बाल किलकारी भवन में आज बिहार अग्निशमन सेवा की तरफ से एक विशेष जन जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नौनिहालों, विद्यालय प्रबंधन तथा सुरक्षाकर्मियों को आग से बचाव के व्यावहारिक तौर-तरीकों से रूबरू कराना था।

कार्यक्रम में विभाग के जांबाज अधिकारियों ने जीवंत प्रदर्शन कर रसोई गैस, शॉर्ट सर्किट या मानवीय लापरवाही से लगने वाली आग पर काबू पाने के गुर सिखाए, जिसकी उपस्थित लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

इस दौरान सहायक अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि छोटी अवस्था में आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता है, इसलिए बच्चों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने गार्जियन को भी इसके प्रति सचेत कर सकें।

वहीं दूसरे अधिकारी सरोज कुमार भारती ने संदेश दिया कि अक्सर आग ओवरलोडिंग, गैस सिलेंडर चेक न करने, शादी-ब्याह में पटाखे छोड़ने या खेतों में बीड़ी-सिगरेट फेंकने जैसी लापरवाही से लगती है, जिससे सतर्क रहकर बचा जा सकता है। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति के लिए मुजफ्फरपुर अग्निशमालय के हेल्पलाइन नंबर 7485805840 और 7485805841 भी जारी किए।

अंत में बाल किलकारी की कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी ने विभाग की इस मुस्तैदी और जांबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों और स्टाफ के लिए यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *