Press "Enter" to skip to content

अपराध पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से पुलिस ने उठाया एक बड़ा कदम

गयाजी जिले में अपराध पर नियंत्रण पाने और शांति-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार के विशेष निर्देश पर जिले के तमाम थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

इस अचानक हुई कार्रवाई से संदिग्ध तत्वों के बीच हड़कंप मच गया. अभियान के तहत जिले के सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में मोर्चा संभाला और मुख्य चौराहों से लेकर संवेदनशील रास्तों पर वाहनों की गहन तलाशी ली.

चेकिंग के दौरान न केवल दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, बल्कि संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर भी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी गई.

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस मेगा चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है.

एसएसपी कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *