गया. बांकेबाजार के लुटुआ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम की अवैध खेती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.

गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है.


लुटुआ थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में छबनिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह भोक्ता, सोनदाहा गांव निवासी सहेंद्र भुइयां और डुमरी गांव निवासी कमल परहिया शामिल हैं. तीनों के खिलाफ अफीम की अवैध खेती करने के मामले में कार्रवाई चल रही थी.



पुलिस को उनकी लंबे समय से तलाश थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार छापेमारी अभियान चलाया गया था.


लेकिन थाना क्षेत्र के जंगलों और दुर्गम इलाकों का लाभ उठाकर वे पुलिस की पकड़ से बच निकलते थे. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि तीनों अलग-अलग स्थानों पर मौजूद हैं.














Be First to Comment