समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने ही चचेरे भाई की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को दबोच लिया है.

सदर डीएसपी-1 कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एएसपी (सहायक पुलिस अधीक्षक) संजय पांडेय ने इस खूनी वारदात का आधिकारिक खुलासा किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से वारदात के समय पहनी हुई खून से सनी गंजी बरामद की है, साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में खोखे और पिलेट भी बरामद किए हैं.


एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि दादपुर गांव के वार्ड संख्या 08 निवासी भोला राय और उनके सगे भाई शंकर राय के बीच पैतृक संपत्ति की जमीन का बंटवारा हुआ था. इस बंटवारे में दोनों भाइयों के घरों के बीच की महज एक हाथ जमीन को लेकर मामला लंबे समय से उलझा हुआ था.



चूंकि इस विवादित जमीन पर भोला राय के घर की दीवार बनी हुई थी, इसलिए शंकर राय का पुत्र गणेश कुमार अपने चाचा भोला राय और चचेरे भाई सूरज कुमार पर उस दीवार को तोड़ने का लगातार दबाव बना रहा था. भोला राय का 24 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था और वह इस घटना से महज़ दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था.


गुरुवार को उसी एक हाथ विवादित जमीन पर दीवार को ढहाने को लेकर सूरज और उसके चचेरे भाई गणेश के बीच तीखी बहस हुई थी. विवाद बढ़ने पर गुरुवार की शाम गणेश के पिता शंकर राय ने सूरज के घर जाकर उसे अंजाम भुगतने की सीधे तौर पर धमकी दी थी.













Be First to Comment