समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शहर के सरदारगंज चौक बस स्टैंड के सामने स्थित एक किराये के मकान में रहने वाली आर्केस्ट्रा कर्मी महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी और अपने पति सूरज कुमार के साथ दलसिंहसराय में किराये के मकान में रह रही थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.


स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद पति घर छोड़कर कहीं चला गया था. इसी दौरान महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आई है. हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.
















Be First to Comment