“किलकारी” बिहार बाल भवन, चर्च रोड, जिला स्कूल छात्रावास परिसर, मुजफ्फरपुर में प्रमण्डल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी की अध्यक्षता में समर कैम्प तैयारी की समीक्षा बैठक की गई. पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार बाल भवन “किलकारी” द्वारा दिनांक 01.06.2026 से दिनांक 21.06.2026 तक “चक धूम धूम” समर कैम्प का आयोजन किया जाना है।

कैम्प का उद्घाटन समारोह दिनांक 31.05.2026 को अपराह्न 04:00 बजे से रखा गया है। इस आयोजन में किलकारी के पूर्व से नामांकित बच्चों के साथ-साथ मुशहरी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयो से बच्चों की भागीदारी होनी है।


किलकारी में पूर्व से कला, संस्कृति, विज्ञान एवं खेल से संबंधित संचालित गतिविधियों के अतिरिक्त बांधनी कला, टेक्सटाइल पेंटिंग, सुजनी आर्ट, मंडाला पेंटिंग, स्केटिंग, फोटोग्राफी, कत्थक, तबला वादन, वॉली बॉल, सॉफ्ट बॉल, मास्क मेकिंग, सृजनात्मक लेखन, मूर्तिकला, ग़ज़ल, पोट्रेट पेंटिंग, गरबा, नाटक, पीपल के पत्ते पर चित्रकारी, गीतापाठ, बैडमिंटन का आयोजन समर कैम्प में किया जायेगा.



सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद ने बताया कि 8 से 16 आयुवर्ग के बच्चे चक धूम धूम समर कैम्प में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं.


इस अवसर पर बिहार बाल भवन के प्रशिक्षक कायनात आफरीन, सीमा कुमारी, गौरीशंकर मिश्रा, अरुनीमा, अमन राज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, राजू सहनी, आशीष राज, बब्लू कुमार, राजीव कुमार, अर्पिता कुमारी, कृष्णनंदन कुमार, प्रियंका चौधरी मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिमा बाला, सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन ने किया.


















Be First to Comment