मुजफ्फरपुर। राजकीयकृत सेवक देव नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय में माहवारी स्वच्छता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया।


पोस्टर, स्लोगन, सॉलिड मैनेजमेंट नियम तथा रेड बिन आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं के बीच गतिविधियां कराई गई। वहीं सभी छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।



विद्यालय की नोडल शिक्षिका प्रियंका तिवारी ने छात्र-छात्राओं को इन विषयों से रूबरू कराया तथा इन विषयों के प्रति जागरूक किया गया।



इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य राजीव रंजन का अतुलनीय सहयोग रहा।


















Be First to Comment