हाजीपुर प्रखंड के पटेढ़ी बेलसर में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति मिलने के बाद उसके स्थापना स्थल को लेकर बहस तेज हो गई है. पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकगुलामुद्दीन की भूमि चिन्हित किए जाने के बीच उच्च माध्यमिक विद्यालय, साइन परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में डिग्री कॉलेज की स्थापना साइन में किए जाने की जोरदार मांग उठाई गई.

पंचायत के मुखिया अरुण साह, जिला पार्षद प्रतिनिधि राम हरे पासवान, करनेजी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. जफीर, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना राय, जदयू नेता उमेश पटेल, गौरव पटेल, पूर्व मुखिया सूर्यदेव प्रसाद सिंह, समाजसेवी चंदेश्वर सिंह एवं हेमंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कहा गया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय, साइन डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए निर्धारित सभी मानकों को पूरा करता है.


ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है. साथ ही यह गोरौल-सरैया मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आवागमन काफी सुगम रहेगा.



विधायक की अनुशंसा का भी दिया हवाला
बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि इस संबंध में वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने 16 फरवरी 2026 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर साइन में डिग्री कॉलेज स्थापना की मांग की थी.


पत्र में उल्लेख किया गया था कि पूर्व में चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलसर हाट में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है. ऐसे में उच्च माध्यमिक विद्यालय, साइन को स्थापना स्थल के रूप में चयनित किया जाना चाहिए.
















Be First to Comment