Press "Enter" to skip to content

नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़, अब चुनाव पर रहेगी नजर

वैशाली जिले के विभिन्न पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. हाजीपुर सदर प्रखंड परिसर में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई.

दिग्घी कला पश्चिमी पैक्स से अंटु कुमार ने अपना नामांकन किया. नामांकन के दौरान दोनों उम्मीदवारों के समर्थक बड़ी संख्या में सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर दोनों उम्मीदवारों का जोरदार स्वागत किया.

इस दौरान प्रमोद कुमार उर्फ़ जुल्म राय, मनोज पासवान, शिवनाथ सिंह, निक्कू सिंह, मृत्युंजय कुमार, शंभू राय, बालेश्वर राय, रवि रौशन कुमार, गोपी राय, रंजन कुमार, अशोक राय, बीरबल राय, दर्शन दास, मनीष डीलर,समेत अन्य लोग शामिल थे.

जिले के 04 प्रखंडों के कुल 09 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 20 एवं 21 मई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेगी. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 एवं 23 मई को होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया 26 मई को संपन्न होगी.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 03 जून 2026 को सुबह 07:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक संबंधित पंचायत क्षेत्रों के 22 मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *