सिक्किम के नामची जिले के सामरदुंग (झोलुंगे) स्थित एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भीषण हाद’से में अब तक 10 श्रमिकों की मौ’त हो चुकी है। जिला प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। वहीं, सुरंग के भीतर करीब 27 मजदूरों के फं’से होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
हाद’से के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने बचाव अभियान की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने हाद’से पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृ’तकों के परिजनों और प्रभावित श्रमिकों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में राज्य सरकार को हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रधानमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार का सहयोग राज्य के लिए बड़ी ताकत है।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हाद’से में जा’न गं’वाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा सिक्किम शो:क संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों की आ’त्मा की शांति और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि वे खुद राहत एवं बचाव अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सभी संबंधित एजेंसियों को तेजी एवं सुरक्षित तरीके से अभियान पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।















Be First to Comment