Press "Enter" to skip to content

जमीन के लिए लाठी-डंडा, तलवार और फरसा से हमला, खूनी जंग में एक दर्जन लोग घायल

बेलसर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में भूमि विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायती अचानक रणक्षेत्र में बदल गई. पंचायत प्रतिनिधियों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई. घटना में महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार नगवां पंचायत में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत का नेतृत्व सरपंच प्रतिनिधि क्रांति पटेल एवं मुखिया प्रतिनिधि विंदा सिंह कर रहे थे. दोनों पक्षों के लोग विवाद के समाधान के लिए जुटे थे और बातचीत चल रही थी.

इसी दौरान एक पक्ष के जैनुल टेलर और दूसरे पक्ष के रफाकत हुसैन के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग उग्र हो उठे.

आरोप है कि रफाकत हुसैन के समर्थकों ने पंचायती के बीच ही जैनुल टेलर पर हमला बोल दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा, तलवार और फरसा लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े. अचानक हुए हमले और हथियार निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालात बिगड़ते देख पंचायत प्रतिनिधि और पंच वहां से हट गए.

मारपीट में एक पक्ष के हसन रजा, नूरुल होदा, अली राजा, जाकिर हुसैन और शबाना खातून घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष के रफाकत हुसैन, मन्नान, सज्जाद हुसैन, रौशन खातून और मो. फारूक समेत अन्य लोग जख्मी बताए गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *