वैशाली जिले के महुआ बाजार में अचानक भीषण सड़क जाम लगने से पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई. तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

महुआ थाना गेट से लेकर गांधी चौक, देसरी और हाजीपुर जाने वाले मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जाम इतना गंभीर हो गया कि एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी आगे बढ़ने में दिक्कत हुई.


जाम के दौरान स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राएं भी बीच सड़क पर फंस गए. तेज धूप और उमस के कारण बच्चे काफी परेशान नजर आए. कई लोगों को पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा.



स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम की स्थिति के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया. यातायात पुलिस की अनुपस्थिति या धीमी कार्रवाई के कारण स्थिति और बिगड़ती चली गई.


लोगों ने प्रशासन से महुआ बाजार में नियमित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके.



















Be First to Comment