Press "Enter" to skip to content

लगातार की जा रही पहल, लोग समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार कराएं

नालंदा में रेड क्रॉस ने साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा निःशुल्क शुगर जांच की भी व्यवस्था की गई थी। जरूरतमंद लोगों का फुल बॉडी चेकअप कर उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज के सभी वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार करा सकें।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरदीप नारायण, फिजिशियन डॉ. दीनानाथ वर्मा एवं डॉ. अखिलेश कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मृति सिन्हा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार तथा ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने मरीजों का परीक्षण किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *