बिहार की राजधानी पटना में एक तरफ जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र सड़क पर उतरे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी राहुल गांधी के प्रदर्शन के खिलाफ देशव्यापी अभियान छेड़ रखा है. इसी क्रम में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम का घेराव किया. जहां बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झ’ड़प हुई है.

इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर ला’ठी भांजना शुरू कर दिया. एक-दूसरे पर पत्थ’र भी फेंके. जिससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. इस झ’ड़प में कई लोग घाय’ल भी हुए हैं.हालांकि तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए. प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता फिर आमने-सामने न आएं.
दरअसल, मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने नीट के मुद्दे को लेकर पीएम आवास का घेराव किया था. इसी के विरो’ध में आज बीजेपी देशभर में कांग्रेस के खि’लाफ प्रद’र्शन कर रही है. पार्टी का आ’रोप है कि कांग्रेस देश का माहौल खराब करना चाहती है.


















Be First to Comment