Press "Enter" to skip to content

बिहार में पूर्व एमएलए के मकान से 158 किलो गां’जा जब्त, केयरटेकर गिर’फ्तार

बिहार की अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाना क्षेत्र स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के पास स्थित एक मकान से भारी मात्रा में गां’जा जब्त किया गया है. ये मकान पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव का है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नरपतगंज के पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव के कामत से 158 किलोग्राम गां’जा बरा’मद किया है. मामले में केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को गि’रफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य तस्कर की गिर’फ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कामत में छापेमारी की. तलाशी के दौरान वहां से 158 किलोग्राम गांजा ब’रामद हुआ. पुलिस जांच में सामने आया है कि गां’जे की खेप को कामत में स्टोर कर रखा गया था और अगले दिन इसकी तस्क’री की जानी थी.

पुलिस के अनुसार गिर’फ्तार अवधेश ऋषिदेव कामत की देखरेख करता था और वहीं रह रहा था. पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *