Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में बेड पर पड़ा लावारिस मरीज इलाज के अभाव में हार गया जिंदगी से जंग

जहानाबाद सदर अस्पताल में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चार दिनों तक बेड पर पड़ा एक लावारिस मरीज इलाज और देखभाल के अभाव में अपनी जिंदगी की जंग हार गया. बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर होने के बावजूद उसे वहां नहीं भेजा जा सका, क्योंकि उसके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था.

पुलिस द्वारा मखदुमपुर थाना क्षेत्र से लाए गए इस मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अर्धबेहोशी की हालत में लाए गए इस व्यक्ति को प्रारंभ में किसी ने गंभीरता से नहीं लिया, जिससे वह लंबे समय तक बिना इलाज और भोजन-पानी के पड़ा रहा.

लगभग 24 घंटे तक मरीज बेड पर भूखा-प्यासा पड़ा रहा. न तो उसे स्लाइन दी गई और न ही उचित देखभाल हुई. आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया.

मामला तब उजागर हुआ जब संवाददाता ने अस्पताल में पहुंचकर स्थिति देखी और जानकारी जुटाई. इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत संज्ञान लिया और मरीज का इलाज शुरू किया, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी.

इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक डॉ. आफताब आलम ने प्रारंभ में ऐसे किसी मरीज की जानकारी होने से इनकार किया. बाद में जानकारी मिलने पर इलाज शुरू किया गया और मरीज को पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन संसाधनों की कमी और परिजन न होने के कारण उसे भेजा नहीं जा सका.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *