मेसकौर प्रखंड में गर्मी लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. ऐसे में तपती धूप में लोगों की प्यास बुझाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ स्टॉल लगाना बेहद जरूरी हो गया है.

उन्होंने बताया कि मेसकौर प्रखंड में प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों से आते-जाते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर लोग बोतलबंद पानी खरीदने में सक्षम नहीं होते, जिसके कारण वे कई बार दूषित पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं.


समाजसेवियों ने प्रशासन से मेसकौर बस स्टैंड, सीतामढ़ी चौक, बीजूबीघा मोड़ और कटघरा मोड़ समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जल्द प्याऊ स्टॉल लगाने की मांग की है.



स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था हो जाती है, तो भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी.

























Be First to Comment