भागलपुर में सोमवार देर रात आये तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण मुख्य बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आ गयी, जिससे शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी.

तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल टूटकर सड़कों पर गिर गये. कई जगहों पर बिजली के तार भी टूट गये, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों में डर का माहौल बना रहा.


मंगलवार की सुबह तक कई मोहल्लों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी. बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घरों में मोटर और पानी के पंप नहीं चलने से पेयजल संकट गहरा गया.



सुबह होते ही कई इलाकों में पानी के लिए लोगों की परेशानी बढ़ गयी. बिजली बाधित रहने से मोबाइल चार्जिंग, इंटरनेट और अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रभावित रहीं. रातभर बिजली गुल रहने के कारण लोगों को गर्मी में काफी दिक्कत हुई.


बिजली विभाग के अभियंताओं ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण मुख्य लाइन में खराबी आने से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.

















Be First to Comment