भागलपुर: रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजवा पोखर में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह स्थानीय लोगों ने पोखर में शव को पानी में देखा.

इसकी सूचना तुरंत रसलपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोखर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी.


घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. लोगों के बीच शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.



रसलपुर थाना पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया की जाएगी. शव मिलने की घटना के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है.



















Be First to Comment