मुजफ्फरपुर जिले का तापमान लगातार बढ़ने से भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. इससे बचाव के लिए जिला स्तर पर ‘हिटवेव एक्शन प्लान’ लागू कर दिया गया है.

सिविल सर्जन (सीएस) डॉ.सुधीर कुमार ने सदर अस्पताल के अधीक्षक समेत सभी 16 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) प्रभारियों को एक्शन प्लान के अनुसार काम करने और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है.


सीएस ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिटवेव से पीड़ितों को समय पर इलाज मिलना चाहिए. अस्पतालों में लू से पीड़ित व्यक्तियों के हार्ट रेट, रेसपाइरेटरी रेट, ब्लड प्रेशर, रेक्टल टेंपरेचर और मेंटल स्टेटस की लगातार निगरानी की व्यवस्था की गई है.


गर्मी और लू से ग्रसित गंभीर मरीजों के लिए कंप्लीट ब्लड काउंट, इलेक्ट्रोलाइट, ईसीजी, मेटाबोलिक एब्नॉर्मलिटीज और लीवर-किडनी फंक्शन टेस्ट की जांच सुविधा उपलब्ध है.



सदर अस्पताल और मॉडल अस्पतालों में डेडिकेटेड दस बेड की विशेष व्यवस्था कर दी गई है. मरीजों को लाने वाली सभी एंबुलेंस में एयर कंडीशन (AC), ऑक्सीजन और अन्य जरूरी उपकरण चालू हालत में रखने की समीक्षा की गई है.

















Be First to Comment