Press "Enter" to skip to content

आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

मुजफ्फरपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. विभाग का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में प्रभावी कमी लाने के साथ-साथ आगामी गर्मी के मौसम में एईएस (चमकी बुखार) के खतरे से बच्चों को बचाना है. इसके लिए पूरे जिले में एंबुलेंस नेटवर्क को ‘हाई अलर्ट’ मोड पर डाल दिया गया है.

जिले के हर प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण करते हुए औसतन 4 एंबुलेंस तैनात की गई हैं. मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र से प्रतिदिन कम से कम एक हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) मामले की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई है.

सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु को शून्य पर लाना है, ताकि किसी भी एचआरपी माता को बिना किसी देरी के हायर सेंटर शिफ्ट किया जा सके.

गर्मी के बढ़ते प्रकोप और चमकी बुखार की आशंका को देखते हुए जिले की सभी 76 एम्बुलेंसों की चौबीसों घंटे सतत निगरानी की जा रही है. सभी गाड़ियां ऑक्सीजन, जरूरी दवाओं और जीवन रक्षक उपकरणों से हमेशा लैस हैं.

आपात स्थिति में 102 नंबर पर कॉल करके इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाया जा सकता है. जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) रेहान अशरफ ने बताया कि अब हम प्रति एंबुलेंस प्रतिदिन 6 लाभुकों को सेवा देने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *