यह घटना चक्का गांव स्थित वार्ड नंबर 05 के शर्मा टोला की बताई जा रही है. तेज तूफान के दौरान अचानक पेड़ की भारी टहनी टूटकर चक्का चौक के पास बिजली पोल पर गिर गई, जिससे पोल टूटकर सड़क किनारे गिर पड़ा.

हादसे के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और गांव अंधेरे में डूब गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.


यदि उस समय कोई राहगीर या वाहन वहां से गुजर रहा होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. इसका घातक परिणाम सामने आ सकता था.



घटना के बाद ग्रामीणों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.


लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली कटने से पेयजल और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है .















Be First to Comment