बिहार में मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. एक तरफ कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी ओर कुछ इलाकों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है.

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 4 जिलों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.


मौसम विभाग के अनुसार प्रभावित जिलों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.



मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बिहार में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां एक्टिव हैं. इसी वजह से अगले पांच दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा.


कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं तेज हवा और बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि दक्षिण बिहार और पटना समेत कई इलाकों में गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम बताई जा रही है.















Be First to Comment