मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौरी में हुए दोहरे ह’त्याकांड में एक खौ’फनाक एंगल सामने आया है. बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत बेटे निखिल कुमार ने अपने मोबाइल पर घर के सीसीटीवी कैमरों का लाइव एक्सेस चालू किया. कैमरे की फुटेज देखते ही उसके होश उड़ गए, क्योंकि घर में खौफनाक वा’रदात चल रही थी.
निखिल ने सोमवार शाम को कैमरे में घर के भीतर दो-तीन सं’दिग्ध लोगों की लाइव गतिविधियां देखीं. स्क्रीन पर उनकी मां नीलम कुंवर जान बचाने के लिए छत की ओर भागती हुई भी नजर आईं. बेटे ने वहां से मुजफ्फरपुर में माता-पिता को कई बार फोन किया, लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले.
बेंगलुरु से अनहो’नी की लाइव आशंका देखते ही निखिल ने मुजफ्फरपुर के पड़ोसी अमित कुमार उर्फ चिक्कू को तुरंत फोन किया. पड़ोसी जब टॉर्च लेकर मकान के प्रथम तल के कमरे में पहुंचे तो वहां अशोक कुंवर का श’व खू’न से लथ’पथ पलंग पर पड़ा था. का’तिल किरायेदार ने उन पर धा’रदार हथि’यार से कई वा’र किए थे.
इसके बाद निखिल के कहने पर जब पड़ोसी दूसरे तल पर पहुंचे तो वहां मां नीलम कुंवर का श’व मिला. का’तिल ने उनके हाथ-पैर पलंग से रस्सी से बांध दिए थे और मुंह पर चौड़ा टेप चिपकाया था. इसके बाद गले में गमछा कसकर उनकी ह’त्या की गई थी. पुलिस का मानना है कि पहले पति की ह’त्या की गई थी, इसके बाद पत्नी की दूसरे तल्ले पर ह’त्या की गयी.












Be First to Comment