Press "Enter" to skip to content

जंतर-मंतर पर छात्रों पर ला’ठीचार्ज के खिलाफ मुजफ्फरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला विरो’ध मार्च, प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री का किया पुतला दह’न

मुजफ्फरपुर में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित ला’ठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्ता’री के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान से विरोध मार्च निकाला।

मार्च सरैयागंज टावर चौक पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दह’न किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के मुद्दों पर संवाद करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र हित में सरकार शिक्षामंत्री का इस्तीफा लेकर ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस जिले में जेल भरो आंदोलन चलाएगी। वहीं जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *