सीबीएसई यानि Central Board of Secondary Education ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम ऐलान कर दिया है। इस साल 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।


जिन बच्चों का रिजल्ट आना है वे डिजी लॉकर पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। यहां पर छात्र साथ ही अपना मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।



इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट, उमंग (UMANG) ऐप पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं। एक बार फिर से दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। बोर्ड ने फिलहाल टॉपर लिस्ट का ऐलान नहीं किया है।











































































Be First to Comment