Press "Enter" to skip to content

लीची के स्वाद पर स्टिक बग का हमला तेज, परेशान हो रहे किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

शाही और चाइना लीची के लिए प्रसिद्ध पूर्वी चंपारण जिले में इन दिनों ‘स्टिक बग’ (लही) के प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. जिले के पांच प्रमुख प्रखंडों की 28 पंचायतों में इस कीट का हमला तेज हो गया है.

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह कीट लीची के फलों का रस चूसकर उनकी गुणवत्ता और आकार को खराब कर देता है, जिससे बाजार में किसानों को उचित मूल्य मिलने की संभावना कम हो जाती है.

स्टिक बग का सबसे अधिक प्रभाव मेहसी, मधुबन, चकिया, कल्याणपुर और सदर प्रखंड में देखा जा रहा है. इन इलाकों के बागानों में पेड़ों पर कीटों के झुंड देखे जा रहे हैं. प्रभावित पंचायतों के किसानों ने इसकी लिखित सूचना पौधा संरक्षण विभाग को दी है और बचाव के लिए गुहार लगाई है.

किसानों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया, तो इस साल लीची की पैदावार पर भारी असर पड़ेगा. शिकायत मिलने के बाद पौधा संरक्षण विभाग सक्रिय हो गया है. विभाग ने किसानों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए दवाओं के छिड़काव की सलाह दी है. विशेषज्ञों ने बताया कि शाम के समय कीटनाशक का उचित मात्रा में उपयोग कर इस कीट पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

जिला कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे लगातार प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहे हैं और किसानों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि फसल को सुरक्षित रखा जा सके

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *