श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है.

सभी आरोपित ट्रॉली मैन को सेवा से हटा दिया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने सुरक्षा एजेंसी को तत्काल प्रभाव से संबंधित कर्मियों को हटाने का निर्देश दिया.


उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही सुरक्षा एजेंसी से यह शपथ पत्र मांगा गया है कि हटाए गए कर्मियों को दोबारा काम पर नहीं रखा जाएगा.



मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. अधीक्षक ने बताया कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं.


















Be First to Comment