Press "Enter" to skip to content

अस्पताल के डॉक्टर की सैलरी पर रोक, क्लर्क के खिलाफ एफआईआर का आदेश

बिहार के गोपालगंज स्थित मॉडल सदर अस्पताल में फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराने के मामले में एक चिकित्सक के वेतन पर रोक लगा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी पवन सिन्हा के निर्देश पर एक चिकित्सक के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

मामले में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप में अस्पताल के प्रधान लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश भी जारी किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में नियमित जांच के दौरान पाया गया कि चिकित्सक बिना ड्यूटी पर उपस्थित हुए ही फर्जी हस्ताक्षर के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसे सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसमें बाधा डालने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

नैनइस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह की नियमित निगरानी जारी रहेगी, जिससे सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *