Press "Enter" to skip to content

जहरीला पेय पीने से युवक की बिगड़ी हालत, सीने में जलन, सांस लेने में तकलीफ

गोपालगंज जिले के माझा थाना इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां जहरीला पेय पदार्थ पीने से एक युवक की हालत नाजुक हो गई.

जानकारी के अनुसार शेखटोली गांव निवासी रोहित चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पेय पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

युवक को सीने में तेज जलन,आँख नही खुलना, सांस लेने में परेशानी और पूरे शरीर में बेचैनी महसूस होने लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए माझा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि युवक के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर जहरीले पदार्थ का असर पड़ा है, जिसके कारण उसे सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और आंख न खुलने जैसी समस्याएं हो रही हैं.डॉक्टरों ने स्थिति को चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में पिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *