गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में स्थित महेंद्र दास इंटर कॉलेज में शिक्षकों को अनुदान की राशि देने में एक करोड़ की हेराफेरी की जांच शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है.

कालेज में कार्यरत शिक्षक का आरोप प्राचार्य निभा तिवारी अपने भाई राजीव मिश्रा के नाम से एक लाख का चेक लेकर राशि वापस ले लिया.


प्राचार्य ने अपने भाई के साथ कर्मियों को डरा-धमकाकर, सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर, केस में फंसाने तथा कॉलेज से बर्खास्त करने की धमकी देकर चेक के माध्यम से भुगतान वापस ले लिया गया है तथा दी गयी राशि का आधा हिस्सा किसी न किसी माध्यम से वापस वसूल लिया गया.



अब मामले की हाइलेबल जांच शुरू होने के बाद गड़बडियों का दायरा और बढ़ने की संभावना बढ गयी है. डीइओ योगेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में धांधली का कागजाती साक्ष्य सामने आये है. जिसे गंभीरता से जांच किया जा रहा. दोषी चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा.





















Be First to Comment