गोपालगंज के बरौली नगर पर्षद के वार्ड संख्या 10 निवासी प्रो. विनोद सिंह के छोटे बेटे निलेश कुमार सिंह की मौत चेन्नई के एक होटल में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है.

निलेश की मौत की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली, परिवार में चीत्कार मच गया. पिता प्रो. विनोद सिंह भी बेटे की मौत की सूचना पर बेहोश होकर गिर पड़े वहीं पत्नी अमिता सिंह बेसुध हो गयी.


मृतक दुबई जाने के लिए मेडिकल कराने के बाद फ्लाइट से उड़ान भरने के लिये दो सप्ताह पहले चेन्नई गया था. दो-तीन दिन के बाद निलेश की फ्लाइट थी.



जानकारी के अनुसार निलेश चेन्नई के एक होटल में ठहरा था. 9 मई की रात निलेश की उसकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी. इसके बाद पुन: 10 मई को पत्नी अमीता सिंह ने फोन मिलाया तो उसका मोबाइल बंद मिला.


वो दिन भर कॉल लगाते रही लेकिन नीलेश का मोबाइल बंद बताता रहा था. तभी निलेश की भेजी एक पर्ची से होटल का नाम इंटरनेट पर सर्च कर होटल को कॉल किया, होटल के कर्मी निलेश के कमरे में गये तो पता चला कि निलेश की मौत हो चुकी है. होटल वालों ने निलेश की मौत बाथरूम में फिसलने से होना बताया. होटल वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया.















Be First to Comment