Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज में स्कूल वैन की लापरवाही! 11 वर्षीय मासूम को डेढ़ किलोमीटर तक घसी’टा, हालत गं’भीर होने के बाद चालक फ’रार

गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हाद’से ने सभी को झ’कझोर कर रख दिया है। प्राइवेट स्कूल की वैन की चपे’ट में आने के दौरान 11 साल के मासूम बच्चे को कथित तौर पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसी’टा गया। गं’भीर रूप से घा’यल बच्चे का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरिडियन पब्लिक स्कूल की वैन को जब्त कर लिया, जबकि चालक हाद’से के बाद मौके से फ’रार हो गया। पूरे मामले की जांच जारी है। घट’ना नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर मोड़ के पास की है। घा’यल बच्चे की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी विजय गुप्ता के 11 वर्षीय पुत्र इशान कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि ईशान सड़क पार कर सामान लेने जा रहा था, तभी मेरिडियन पब्लिक स्कूल की वैन ने उसे अपनी चपे’ट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हा’दसे के बाद बच्चा मेरिडियन पब्लिक स्कूल के वैन में फं’स गया और वाहन उसे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हजियापुर तक घ’सीटते हुए ले गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर किसी तरह वैन को रुकवाया और बच्चे को बाहर निकालकर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घट’ना की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर लिया है और अस्पताल पहुंचकर घा’यल बच्चे का हालचाल भी जाना। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *