Press "Enter" to skip to content

इंडियन बैंक जोनल ऑफिस मुजफ्फरपुर ने 120वें स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में बांटी खाद्य सामग्री

मुजफ्फरपुर: इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को जोनल ऑफिस, मुजफ्फरपुर द्वारा सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक प्रबंधन ने मिठनपुरा क्षेत्र स्थित सीपीएन कॉलोनी के एक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच खाद्य सामग्री और दैनिक जरूरत के सामानों का वितरण किया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन बैंक, मुजफ्फरपुर के जोनल मैनेजर मिस्टर कमलेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बैंक की इस सामाजिक पहल के माध्यम से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोनल मैनेजर कमलेश कुमार सिंह ने कहा, “इंडियन बैंक अपने 120 वर्षों के गौरवशाली सफर में न केवल बैंकिंग सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। अपने स्थापना दिवस के इस खास मौके पर बुजुर्गों की सेवा करने से बेहतर कोई कार्य नहीं हो सकता।”

इस अवसर पर बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने वृद्धाश्रम के संचालन में सहयोग का आश्वासन दिया। वृद्धाश्रम के सदस्यों और बुजुर्गों ने इंडियन बैंक की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और बैंक परिवार को स्थापना दिवस की बधाई दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *