बिहार में किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात अजीम नेशनल स्कूल के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डंपर से जा टकराई। इस दुर्घटना में दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


मृतकों की पहचान सकोर वार्ड नंबर 3 निवासी मुंतज़िर आलम और उसके भाई दानिश आलम के रूप में हुई है।



दोनों भाई किसी कार्य से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी डंपर में उनकी बाइक टकरा गई और मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई।


सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

















Be First to Comment