Press "Enter" to skip to content

12 जिलों में गिरेंगे ओले, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और राज्य के कई जिलों में ओले गिरने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओले गिरने  की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पूरे बिहार में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज चमक के बीच बारिश होने की संभावना है।

खासकर उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। इसीलिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है।

इसके अलावा क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के चलते बादलों का तेजी से निर्माण हो रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *