Press "Enter" to skip to content

बेटी की शादी नहीं मिला सिलेंडर, एजेंसी पर घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे उपभोक्ता

दरभंगा जिले के बाजितपुर स्थित राजनंदनी एचपी गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली से हजारों उपभोक्ता त्रस्त हैं. यहाँ गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग रात के अंधेरे यानी सुबह 3 बजे से ही लाइन में लग रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है. एक दिन सुबह 10 बजे तक एजेंसी का कार्यालय ही नहीं खुला, जिसके बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा.

कनोखर के सुरेंद्र पासवान ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी है, घर में मेहमान हैं, लेकिन वह गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं. वहीं, कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके नाम पर पर्ची तो काट दी गई, लेकिन जब वे गैस लेने पहुंचे तो रिकॉर्ड में उसे ‘डिलीवर्ड’ (वितरित) दिखा दिया गया.

उपभोक्ताओं ने सीधे तौर पर एजेंसी मालिक और एमओ (MO) की मिलीभगत का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी के पास गैस खत्म होने का बहाना बनाया जाता है, जबकि वही गैस बिचौलियों और वेंडरों के माध्यम से बाजार में 2500 से 3000 रुपये में खुलेआम बेची जा रही है.

होम डिलीवरी की व्यवस्था ठप होने के कारण एजेंसी के बाहर सैकड़ों मीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. काफी हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे एजेंसी प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि 18 हजार उपभोक्ताओं के लिए तीन-चार दिन में महज एक ट्रक (435 सिलेंडर) ही आता है.

ओटीपी और पर्ची कटने के बाद गैस न मिलने के सवाल पर उन्होंने अजीबोगरीब तर्क दिया कि ओटीपी कटने के बाद सिस्टम में गैस अपने-आप डिलीवर्ड दिखने लगती है. हालांकि, उन्होंने अगले मंगलवार से होम डिलीवरी शुरू करने का आश्वासन दिया है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *