दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी गांव के चौर में स्थित एक अंडा फार्म में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हत्या दी.

इसके बाद स्वयं को जख्मी कर लिया. इस हमले में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर डीएसपी राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई.


मृत पत्नी की पहचान बंगाल के दालकोला जिला के कुंडी थाना क्षेत्र के निवासी संदीप दास की पत्नी फूल कुमारी दास (30) और बच्चे ह्रदय दास (7) और संध्या दास (6) जबकि तीसरे पांच वर्षीय मासूम सोन दास के रूप में हुई है.



आरोपी पति मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करणडीही थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है.


मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पति में अहले-सुबह विवाद हुआ, जिसके बाद डंडा, राड आदि से पीट-पीटकर संदीप ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी. और फिर खुद को भी जख्मी कर लिया. इधर, पतोर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

















Be First to Comment