दरभंगा के जाले प्रखंड अंतर्गत जोगियारा पंचायत में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर चोरों ने बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाते हुए उनके घर से जेवर, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.

लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ रही है. ताजा घटना पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित खेरुआ टोल की है, जहां अज्ञात चोरों ने 85 वर्षीय विश्वंभर झा के घर को निशाना बनाया.


बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के मुख्य लकड़ी के दरवाजे को आग लगाकर क्षतिग्रस्त किया और उसके बाद भीतर प्रवेश किया. घर में घुसते ही बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे स्वर्णाभूषण, फूल के बर्तन तथा नकदी लेकर फरार हो गए.



घटना के वक्त घर में केवल विश्वंभर झा और उनकी पत्नी मौजूद थे. परिवार के बड़े पुत्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि छोटा पुत्र अलग आवास में रहता है.


सुबह में चोरी की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.











Be First to Comment