Press "Enter" to skip to content

बार्डर पर बड़ी कार्रवाई, लाखों नेपाली व भारतीय करेंसी के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध करेंसी के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10.73 लाख नेपाली और 71 हजार भारतीय करेंसी बरामद की गई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर जियालाला चेक पोस्ट पर की गई।

इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अगरवा स्थित जियालाला चेक पोस्ट के रास्ते दो व्यक्ति नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ भारत में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद जितना थाना पुलिस और एसएसबी टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया और दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नरेश कुमार गुप्ता ( शिकारगंज, था, जिला- पूर्वी चंपारण) और जयलाल राम (गालोंपटी, थाना- कलैया, जिला- बारा, नेपाल) के रूप में हुई है। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि तलाशी के दौरान नरेश कुमार गुप्ता के बैग से 9,63,650 रुपए नेपाली करेंसी और 71,410 रुपए भारतीय करेंसी बरामद किए गए।

वहीं जयलाल राम के पास से 1,10,000 रुपए नेपाली करेंसी मिली है। इस तरह कुल 10,73,650 रुपये नेपाली और 71,410 रुपए भारतीय मुद्रा जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को सीमा पार अवैध लेनदेन पर बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *