Press "Enter" to skip to content

जंगल में मिले इंटर के छात्र और पांचवीं की छात्रा के नरकंकाल, दहशत के साथ अफरातफरी

बिहार के बगहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पेड़ से लटके दो नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में भी अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मुसहरी टोला के पश्चिम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ और बरामद साक्ष्यों के आधार पर दोनों कंकालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान दुलारी देवी और अखिलेश यादव के रूप में हुई है।

अखिलेश इंटर पास था जबकि दुलारी देवी पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों सितंबर महीने से लापता थे। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में पेड़ से लटके दोनों के शव मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बगहा एसपी, रामनगर एसडीपीओ, लौकरिया थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े, चप्पल, एक मोबाइल फोन और प्लास्टिक में रखा हुआ एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। अखिलेश के परिजनों ने इसे ऑनर किलिंग करार देते हुए जांच की मांग की है।

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *