Press "Enter" to skip to content

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस साल एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। इसे आधिकारिक तौर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के क्रम में शामिल किया गया है।

हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। हालांकि, इस बार समारोह की शुरुआत एक नए क्रम के साथ होगी। प्रधानमंत्री के आगमन के बाद सबसे पहले ‘वंदे मातरम’ प्रस्तुत किया जाएगा, उसके बाद तिरंगा फहराया जाएगा और फिर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष का समारोह ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष महत्व रखता है। यह गीत समारोह का प्रमुख आकर्षण होगा। साथ ही इस वर्ष की थीम ‘युवा शक्ति – विकसित भारत की यात्रा का नेतृत्व’ निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य देश के विकास में युवाओं की भूमिका को प्रमुखता देना है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *