बिहार में अब लोगों को बस स्टैंड पर खास सुविधाएं मिलने वाली हैं. राज्य में नौ प्रमंडलीय जिला पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और गया छोड़ बाकी सभी जिलों में इंटरनेशनल लेवल का बस स्टैंड पीपीपी मोड में बनाए जायेंगे.

पहले फेज में टोटल 16 जिलों में बस स्टैंड बनाने का निर्णय लिया गया है. परिवहन विभाग जल्द ही बस स्टैंड बनाने के लिए आमलोगों से आवेदन की मांग करेगा, ताकि अगले एक महीने में स्टैंड बनना शुरू हो सके.


यह स्टैंड सरकारी जमीन पर बनेगा, लेकिन इसको बनाने की जिम्मेदारी पीपीपी मोड में चयनित आवेदकों की होगी. यह पूरी व्यवस्था लीज पर रहेगी. यहां की निगरानी के लिए परिवहन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.



विभाग के मुताबिक, अत्याधुनिक बस स्टैंड कम से कम जी प्लस फाइव रहेगा. जो सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.


इसके दो फ्लोर पर यात्रियों के ठहरने के लिए एयर कंडीशंड वेटिंग हॉल बनाया जायेगा. बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रूम रहेगा.


























Be First to Comment