Press "Enter" to skip to content

एयरपोर्ट विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज, पुराना हवाई अड्डा से भी होंगे छोटे विमान संचालित

छपरा. सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सतत प्रयासों से छपरा में एयरपोर्ट विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गयी है. अंग्रेजों के जमाने का पुराना हवाई अड्डा से भी छोटे विमान संचालित होंगे. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा छपरा सहित बिहार के पांच स्थलों पर प्री-फिजिबिलिटी अध्ययन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है.

इसके साथ ही उड़ान योजना के तहत हवाई प्रशिक्षण और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने वाली सर्वाेच्च संस्था एयरो क्लब ऑफ इंडिया छपरा में अपनी गतिविधियां शुरू करने जा रही है. पायलट ट्रेनिंग और हवाई खेलों के क्षेत्र में देश की इस प्रमुख नियामक संस्था का प्रतिनिधिमंडल आगामी सात अप्रैल को हवाई अड्डे का निरीक्षण करेगा.

सांसद रुडी ने पहले ही सोनपुर के लिए ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की स्वीकृति करा ली है. जिसका साइट क्लियरेंस भी स्वीकृत हो चुका है. बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सांसद रुडी से विमर्श के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेजकर इन सभी प्रस्तावित हवाई अड्डो, विशेषकर छपरा को आरसीएस-उड़ान योजना के अंतर्गत शामिल करने का औपचारिक अनुरोध किया गया है.

परियोजनाओं के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी और प्रारंभिक दस्तावेज पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं. राज्य सरकार इसके सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. एएआई के अध्यक्ष विपिन कुमार द्वारा सांसद रुडी को जानकारी दी गई है कि क्लब की टीम द्वारा छपरा सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण शीघ्र किया जाएगा. विशेष रूप से छपरा के निरीक्षण की तिथि की सूचना सांसद कार्यालय को पूर्व में दी जाएगी. ताकि जिला प्रशासन के साथ समुचित समन्वय स्थापित किया जा सके.

सांसद श्री रूडी ने अपने पत्र के माध्यम से छपरा को प्राथमिकता देते हुए प्री-फिजिबिलिटी अध्ययन शीघ्र कराने. शुल्क की स्थिति स्पष्ट करने तथा कार्य में गति लाने के लिए प्रगति की नियमित जानकारी देने की बात कही थी. सांसद रूडी ने कहा कि छपरा में एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी. जिससे निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पूरे सारण क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *