वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र की पोहियार बुजुर्ग पंचायत में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ शिविर का आयोजन “जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” विशेष अभियान के तहत किया गया.

शिविर का उद्घाटन वर्षा सिंह और नीरज सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में मौजूद सभी पदाधिकारियों का स्वागत देवनाथ गोंड ने किया.


लाभुकों को बांटे गए जॉब कार्ड और राशन कार्ड
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने अनुसूचित जाति परिवारों को जॉब कार्ड, बच्चों को पाठ्य सामग्री तथा राशन कार्ड वितरित किया.



उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.शिविर में 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. वहीं 43 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दिए.


20 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. साथ ही आयुष्मान कार्ड, बिजली, जन्म प्रमाण पत्र तथा नली-गली से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया.
















Be First to Comment