बिहार के नवादा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक स्कूल वैन पलटने से नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई और एक दर्जन से ज़्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए।

इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह घटना गोविंदपुर ब्लॉक के कमलापुर रोड पर हुई, जहां कथित तौर पर वाहन अनियंत्रित हो गया, सड़क से करीब 20 फीट नीचे गिर गया और कई बार पलट गया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब तक वाहन रुका, तब तक वह कई बार पलट चुका था और वहां अफरा-तफरी का माहौल था। स्थानीय ग्रामीण, जो पास के खेतों में गेहूं काट रहे थे दुर्घटना की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे।


उन्होंने बच्चों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को वाहन के मलबे से बाहर निकाला और पास के अस्पतालों में पहुंचाया।




















Be First to Comment