बिहार के लखीसराय में एक भयानक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। एनएच-80 पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनुपुर गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान दिलीप शर्मा और दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। दोनों बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र के झगराहा गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।


रतनुपुर गांव के पास पीछे से आ रहे गिट्टी लदे हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक हाइवा को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।



मौके पर जुटी भीड़ ने एनएच-80 को पूरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस को सूचना देने के करीब 40 मिनट बाद टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं


















Be First to Comment